Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट ने चौधरी चरण सिंह के जयंती पर दर्जनों किसानों को किया सम्मानित

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जयंती को आज रोटरी पटना सिटी सम्राट ने "राष्ट्रीय किस...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
भारत के पांचवें प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जयंती को आज रोटरी पटना सिटी सम्राट ने "राष्ट्रीय किसान दिवस" के रूप में मनाया। कार्यक्रम का आयोजन पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित संत पॉल इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस अवसर पर रोटरी ने कृषि के क्षेत्र में अग्रणी करीब 16 किसानों को फूल-माला, शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार कुमार दिनेश जी ने पटना सिटी सम्राट द्वारा किए गए किसान सम्मान समारोह का सराहना किया। क्लब अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात ने बताया कि जिस प्रकार हमारे अन्नदाता किसान भाई जाड़ा, गर्मी या बरसात में हम सबके लिए खेत में काम करते हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। खासकर जब पूरा विश्व इस कोरोना काल में अपने घरों में बंद थे, तब भी किसान भाई निर्बाध रूप से खेतों में काम कर रहे थे। इसी से प्रेरित होकर रोटरी पटना सिटी सम्राट ने किसान भाइयों का सम्मानित किया।


कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं किसान भाइयों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक रो• संजीव कुमार यादव ने किया। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव रो राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष रो• विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रो• ललित अरोड़ा, असिस्टेंट गवर्नर रो• प्रकाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, रोटेरियन कृष्ण कुमार, रो• शरद कपूर, रो• सुमित चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now