Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बकाया मानदेय भुगतान को लेकर टेहटा हाई स्कूल प्रांगण में स्वच्छा ग्राहियों ने की बैठक

मखदुमपुर (न्यूज़ सिटी)। बकाया वेतन भुगतान को लेकर स्वच्छा ग्रही संघ के तत्वावधान में स्वच्छा ग्राहियों ने टेहटा हाई स्कूल प्रांगण में बैठक क...


मखदुमपुर (न्यूज़ सिटी)।
बकाया वेतन भुगतान को लेकर स्वच्छा ग्रही संघ के तत्वावधान में स्वच्छा ग्राहियों ने टेहटा हाई स्कूल प्रांगण में बैठक किया गया। बैठक में संघ अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि स्वच्छा ग्राहियों व प्रेरकों को बीते 03 वर्षो से मानदेय भुगतान नहीं किया गया हैं। जिससे हम सभी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके है। जिसको लेकर स्वच्छा ग्राहियों ने आपसी सहमति करते हुए विचार किया कि मामले को मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। अगर पदाधिकारियों द्वारा हमारे समस्या का समाधान नही किया जाता है तो हम सभी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन व कार्य रोकने का प्रयास करेंगे। वही बैठक में स्वच्छा ग्राहियों ने माँग करते हुए कहा कि SBM 1st में किया गया कार्य का बकाया मानदेय एवं विभाग द्वारा तय की गयी ₹1500 भुगतान की जाए। साथ ही कहा कि लोकसभा, पैक्स चुनाव, कोरोना काल ड्यूटी, विधानसभा ड्यूटी में भी की गई कार्य का पैसा जल्द भुगतान की जाए। 


प्रखंड मखदुमपुर के प्रेरक व स्वच्छा ग्रही संघ के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि संघ के द्वारा निर्णय लिया गया है कि स्वच्छता के कोई भी कार्य करने से पहले विभाग द्वारा जारी पत्र प्रत्येक प्रेरक व स्वच्छा ग्राहियों को लेना अनिवार्य है। साथ ही संघ अध्यक्ष में तीन वर्षों से बकाया मानदेय जल्द भुगतान की मांग की हैं। क्योंकि ससमय मानदेय भुगतान नही होने पर स्वच्छा ग्राहियों भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके है। बैठक में संघ के सचिव रणधीर कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, धर्मेंद्र रविदास, प्रवीण कुमार, रबिला कुमारी, सोनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आनंद कुमार, नीरज कुमार, दिनेश दास, बैजनाथ पाठक, अरविंद मांझी, बसंत कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now