Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि कानून में निहित है किसानों का स्वर्णिम भविष्य: नन्द किशोर यादव

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक उन्नयन ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक उन्नयन एवं समग्र विकास के लिए कृषि कानून में किसानों का स्वर्णिम भविष्य निहित है। बिचैलियों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है क्योंकि उनकी दुकानदारी बंद होने के कगार पर है। श्री यादव आज यहाँ खाजेकलां सामुदायिक भवन में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से भाजपा की सातवीं बार जीत कार्यकर्ताओं की देन है और ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का ‘धन्यवाद कार्यक्रम’ के तहत 20 दिसम्बर को अभिनन्दन किया जायेगा। कार्यक्रम गायघाट के होटल केएल-7 में होगा। श्री यादव ने चुनाव में मिले मतों का मंडल, वार्ड व बूथवार आँकड़ा पेश करते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानून किसानों के कल्याण के लिए है। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा और वे अपनी ऊपज को कहीं भी बेच सकेंगे। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और किसान खुशहाल होंगे। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि किसान आन्दोलन की आड़ में घुसे देश विरोधी ताकतों की सक्रियता से किसानों को अवगत करायें क्योंकि कृषि कानून का विरोध करने वाले किसान हैं ही नहीं, बिचैलिये हैं। भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके एक-एक कार्यकर्ता बिचौलिए की आड़ में सक्रिय राष्ट्रविरोधी ताकतों का डटकर जवाब देंगे। नये कृषि कानून में बिचैलियों के लिए कोई जगह नहीं है इसलिए वे नए कृषि कानून में अपना बड़ा नुकसान देख रहे हैं। असल में कथित किसान आन्दोलन भटक कर राष्ट्र विरोधियों की जद में आ गया है। खालिस्तान समर्थक, नक्सलवादी और टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग किसान आन्दोलन की आड़ में अपना पैर जमाना चाहते हैं। ऐसे तत्वों को पार्टी के कार्यकर्ता बेनकाब कर दिखायेंगे। बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रदेश भाजपा के मंत्री रूप नारायण मेहता, पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा तन्नू, पूर्व निगम पार्षद लल्लू शर्मा, प्रो0 दिनेश पटेल, विनय केसरी आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में जनसंघ व भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे पंचानंद विश्वकर्मा के निधन पर एक मिनट का मौन रहकर शोक प्रकट किया गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now