पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। वार्ड नंबर 68 के चैनपुर मदार पर उत्पन्न जलजमाव की स्थिति का स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध प्रकट किया गया इस संबंध म...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। वार्ड नंबर 68 के चैनपुर मदार पर उत्पन्न जलजमाव की स्थिति का स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध प्रकट किया गया इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम पटना सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए जन आवेदन पर निगम प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आज सहायक अभियंता उदय पासवान , कनीय अभियंता ललितेश कुमार , एवं नगर प्रबंधक रवि रंजन ने चैनपुरा मदार पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । उक्त स्थल पर निगम पदाधिकारियों को स्थानीय नागरिकों का आक्रोश झेलना पड़ा नागरिकों का स्पष्ट कहना था कि इस क्षेत्र में नाला नहीं रहने के कारण और यत्र तत्र क्षेत्रों से होकर गंदे जल का वहाव होता था , अब उस स्थल पर भवन निर्मित हो जाने के कारण क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति विकराल रूप ले रही है । सहायक अभियंता , कनीय अभियंता , एवं नगर प्रबंधक , पटना नगर निगम पटना सिटी अंचल द्वारा नागरिकों को अभिलंब नाला निर्माण हेतु कार्रवाई प्रारंभ कीए जाने का आश्वासन दिए । विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जुगनू पासवान अमरजीत पासवान बिरजू प्रसाद विकास पासवान रितेश पासवान सोनी देवी मीना देवी गीता देवी पिंकी देवी फूलमती देवी एवं चांदो देवी शामिल थीं ।





