पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के आईडीएच कॉलोनी से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है ,जहां एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के आईडीएच कॉलोनी से बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है ,जहां एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के तुसली मंडी निवासी संजय चौधरी के रूप में की गयी हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अधेड़ आईडीएच कॉलोनी के पास काफी देर तक सोया हुआ अवस्था मे पाया गया। जिसके बाद हमलोगों को कुछ अनहोनी की आशंका लगी तो हम लोगों घटना की सुचना आलमगंज थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोए हुए अधेड़ की जांच की तो पाया कि वो मृत स्थिति में पड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अधेड़ को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है।
वही मामले में पुलिस ने बताया कि अधेड़ उम्र की एक व्यक्ति संजय चौधरी को अचेतावस्था में मौत हो गयी हैं। लेकिन उसकी मौत किस कारण से हुई है, इसका पता नहीं चल सका हैं। फिलहाल संजय की मौत के रहस्य पर से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।






