पटना (न्यूज़ सिटी)। आज पटना साहिब के स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव पटना सिटी पहुंचकर बन रहे इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर श...
पटना (न्यूज़ सिटी)। आज पटना साहिब के स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव पटना सिटी पहुंचकर बन रहे इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पटना सिटी में दो इंडोर गेम स्टेडियम का निर्माण कराने का था। जिसमे एक गुलजारबाग मैदान में इंडोर गेम स्टेडियम बन कर तैयार हो गया और दूसरा पाटलिपुत्रा परिषद द्वारा दी गई जमीन पर भी 02 करोड़ 55 लाख की लागत से इंडोर गेम स्टेडियम के निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही श्री यादव में बताया कि पटना सिटी में बन रहे इंडोर गेम स्टेडियम का निर्माण बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जी के विधायिकी फंड से किया जा रहा है। स्टेडियम के भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसके उद्घाटन के लिए जनवरी महीने में योजना बना रहे हैं। वही इंडोर गेम स्टेडियम के निर्माण उद्देश्य पर सवाल पूछे जाने पर श्री यादव ने कहा कि पटनासिटी के लोग खेल के क्षेत्र में विकास करना चाहते है। उन्हें यहां से नया अवसर प्रदान होगा।




