Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि मंत्री द्वारा जारी हैंडबिल से किसानो का भम्र हुआ दूर

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में जल्ला क्षेत्र अंतर्गत मरची पंचायत के मरची-मर्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में जल्ला क्षेत्र अंतर्गत मरची पंचायत के मरची-मर्चा गांव में किसान बिल समर्थित हैंडबिल बाँटकर कर जागरूकता अभियान चलाया। कृषि बिल के सम्बंध में फैलाये गए भम्र को दूर करने के लिये केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से छपे हैंडबिल का वितरण किया गया। हैंड बिल में लिखित बातों से किसानों का भम्र दूर हुआ। किसानों के साथ किये गए सम्पर्क के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून से कृषि में निजी निवेश बढेगा, एमएसपी जारी रहेगी, मंडी व्यवस्था खत्म नहीं होगी, बल्कि किसान को मंडी से बाहर भी अपनी पैदावार बेहतर दाम पर बेचने की आजादी मिलेगी। 

संजीव यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन हताश विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं,भम्र फैला रहे हैं। उन्होंने खेत में पराली - पुआल नहीं जलाने की किसानों से अपील भी की। 


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य और किसान नेता संजीव कुमार यादव ने किसानों को बताया कि पराली जलाने से जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है और पर्यावरण को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि जो लोग खेत में पराली जलाते हैं, उनको सरकारी सहायता अनुदान - मुआवजा आदि से वंचित होना पड सकता है। पंजाब किसान धरना में बैठे कुछ असामाजिकतत्त्वों द्वारा महिला पत्रकार से छेड़छाड़ पर किसान मोर्चा ने खेद जताया और इसकी तीखी भर्त्सना की। पत्रक वितरण सह जागरूकता अभियान में अजीत यादव उर्फ मिंटू, मणि सिंह, रवि कुमार,धनेश्वर सिंह, दुशासन पासवान, वीरेंद्र सिंह, अनिल पासवान, रंजीत कुमार यादव सहित अन्य किसान सम्मिलित हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now