Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किसान चौपाल में बताया तीनो बिल किसानों के हित के लिए

 पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जल्ल...

 पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जल्ला के संपतचक मंडल में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।  चौपाल में भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीनों बिल पर सार्थक चर्चा हुई।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य (ICAR) सह किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध सरकार है ।यह तीनों बिल से किसान खुशहाल होंगे,उनकी आय दोगुनी होगी। एमएसपी सिस्टम जारी है जारी रहेगा। एग्रीमेंट फसलों के लिए होगा ना कि जमीन के लिए ।परिस्तिथि चाहे जो भी हो किसानों की जमीन सुरक्षित है। किसान किसी भी समय बगैर जुर्माना के कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर सकते हैं। किसान अब अपनी फसल कहीं भी किसी को भी और ज्यादा मुनाफा पर दे सकते हैं। यह बिल गंगा की तरफ पवित्र है। यादव ने बताया कि  कल कार्यक्रम में पीएम किसान निधि के अंतर्गत 9 करोड़ किसानो परिवार को 18 हजार करोड़ रूपया का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खातों में करेगी।

किसान मोर्चा पटना महानगर प्रभारी नागेंद्र सिंह ने कहा कि तीनों बिल किसानों के लिए लोक कल्याणकारी और लाभकारी है विपक्ष इस बिल से हतोत्साहित होकर विरोध कर रही है। किसानों को ग़ुमराह कर भम्र फैला रही है। किसान चौपाल की अध्यक्षता किसान मोर्चा पटना महानगर अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने की, धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री जोगिंदर यादव ने की। चौपाल में कृष्णनंदन मेहता,फतेहपुर मंडल अध्यक्ष भोली सिंह,राजेन्द्र राय, मनिंदर पांडेय, राजा सिंह, जितेंद्र सिंह,सुरेंदर सिंह,अजित सिंह, रंजीत गुप्ता,सहित दर्जनों किसान शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now