Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महेश कुमार राय दानापुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का कार्यभार संभाला

पटना (न्यूज़ सिटी)। दानापुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के पद पर महेश कुमार राय ने कार्यभार संभाला। बता दें कि श्र...


पटना (न्यूज़ सिटी)।
दानापुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के पद पर महेश कुमार राय ने कार्यभार संभाला। बता दें कि श्री महेश कुमार राय, भारतीय रेल यांत्रिक सेवा (IRSME) 1997 बैच के अधिकारी हैं। वे भारतीय रेल में विशेष श्रेणी प्रशिक्षु (स्पेशल क्लास एप्रेन्टिस) के तौर पर जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विधुत् इंजीनियरिंग संस्थान (IRSME) में वर्ष 1995 में ज्वाइन किए थे। उन्होंने अपने प्रशिक्षण के उपरांत सर्वप्रथम पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के कटिहार मंडल में, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता (कैरेज एन्ड वैगन) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। यहाँ योगदान करने से पूर्व वे वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर पूर्व रेल के जमालपुर स्थित, भारतीय रेल यांत्रिक एवं विधुत अभियंत्रण संस्थान में पदस्थापित थें। श्री रॉय पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में भी उप मुख्य यांत्रिक अभियंता के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने सीएनसी एप्रीशिएसन कोर्स, लाईफ साईकिल कोस्टिंग तथा प्रबंधन विकास प्रोग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। श्री रवीश कुमार से कार्यभार ग्रहण किए हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now