Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुशील मोदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए, प्रेक्षक की मौजूदगी में लिया जीत का प्रमाण

पटना (न्यूज सिटी)।  लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गयी थी। जिसके बाद खाली हुई राज्य...


पटना (न्यूज सिटी)। लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गयी थी। जिसके बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी निर्विरोध चुन लिए गए है। सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार विधानसभा में जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर ली है। 


विदित हो कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवार ने नामांकन किए थे। जिसमे से भाजपा प्रत्याशी के रूप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्याम नंदन प्रसाद थे। किंतु निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद के नामांकन पत्र में एक भी प्रस्तावक का नाम व हस्ताक्षर अंकित नहीं रहने के कारण उनका नामांकन अवैध पाया गया। जबकिं राज्यसभा उपचुनाव के लिए एकमात्र प्रत्याशी के रूप में भाजपा के सुशील कुमार मोदी का नामांकन पत्र ही वैध पाया गया। तदनुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 7 दिसंबर के अपराह्न 3:00 बजे की समाप्ति के उपरांत भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त, पटना संजय कुमार अग्रवाल द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। तदनुसार राज्यसभा उपचुनाव 2020 के निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक रवि मनु भाई परमार की उपस्थिति में बिहार विधान सभा कक्ष में प्रमाण पत्र प्रदान किए।

निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विपक्ष का आभार जताते हुए सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। कहा कि नामांकन और प्रमाण पत्र हस्तगत करने के दौरान उपस्थित होकर सीएम ने मेरा हौसला बढ़ाया है।  पार्टी ने उन्हें बिहार विधान सभा में मुख्य सचेतक, विस और विप में नेता प्रतिपक्ष, उपमुख्यमंत्री और भागलपुर से सांसद के तौर पर बिहार की जनता की सेवा करने का जो मौका दिया, उसके लिए कृतज्ञ हूं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now