Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में लगा भीषण जाम, ठंड में भी लोगों को छूट रहे हैं पसीने

पटना (न्यूज सिटी)। उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन मरम्मत कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवाग...


पटना (न्यूज सिटी)। उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन मरम्मत कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवागमन बंद कर दिया हैं। जिसके बाद से राजधानी पटना में जाम की विकट स्थिति बनी हुई हैं। वही दूसरी ओर वाहनों के बढ़े दबाव के दौरान सेतु पर एक ट्रक खराब हो गयी हैं। जिससे जाम की स्थिति फिर विकराल रूप ले ली है। हालांकि जाम की वजह से सेतु पर वाहन रेंगते दिखे। जिस वजह से हज़ारों यात्री हलकान व परेशान हैं।






https://youtu.be/RoKKEEyBanQ




वही महात्मा गांधी सेतु पर लगें जाम के कारण एनएच-30 और पटना-गया मार्ग सहित अन्य मार्गो पर भी जाम लग गया है। इस वजह से जीरोमाइल से लेकर बाईपास के रानीपुर पैजावा तक जाम लगा हुआ हैं। जिसके बाद से ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार वाहनों के परिचालन को सामान्य करने में जुटे हैं।






https://youtu.be/FFjK9R9An38




गौरतलब है कि छठ पूजा के शुरुआती दौर में ही राजधानी पटना में भी महाजाम की स्थिति बनी हुई थी। उस वक्त भी हजारों वाहन सड़क पर फंसी थी। जो वाहन जहाँ खड़े थे वो वाहन उसी स्थान पर तकरीबन 10-15 घंटे तक स्थिर हो गयीं। जिसके बाद पटना पुलिस की पहल पर काफी मशक्कत के बाद जाम को छुड़वाया। टैब जाकर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई थीं


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now