पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा सहित दो अन्य चौराहा पर आज कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस तथा यातायात पुलिस के सयुक्त तत्वाधान मे...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा सहित दो अन्य चौराहा पर आज कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस तथा यातायात पुलिस के सयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस के मौके पर “हेलमेट, मास्क पहनना है जरूरी, अन्यथा शपथ भरने की मज़बूरी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जो कोई भी यातायात या कोविड-19 से संबंधित नियमो का उल्लंघन कर रहे थे। उनका शमन न करा कर हम उनसे संविधान के प्रस्तावना पर हस्ताक्षर कराकर उनसे सार्वजनिक घोषणा करवाए कि आज से वह कानून का उल्लंघन न करेंगे। साथ ही साथ उनसे जुड़े हुए जितने भी व्यक्ति होंगे उनको भी इन सभी नियमो के अनुपालन के लिए प्रेरित करेंगे।
कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस के संयोजक धीरज कुमार ने बताया की संविधान दिवस भी लोकतंत्र के लिए एक त्यौहार के समान है और संविधान के प्रति हमारी निष्ठा हमेशा रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया की उक्त अभियान एन०सी०सी० बिहार एवं झारखण्ड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम० इन्द्रबालन एवं पटना ग्रुप के ग्रुप समादेष्टा ब्रिगेडियर प्रवीन कुमार के सलाह एवं मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है और यह संविधान दिवस एक पखवारे में रूप में प्रतिदिन किसी न किसी रूप में मनाया जा रहा है। कार्य का संचालन कर रहे अमलेंदु झा ने बताया कि संविधान लोकतंत्र का आधार है। ऐसे में संविधान में वर्णित तथ्यों को हमे ह्रदय से अपनाना चाहिए ना कि डर से क्योंकि हमारे देश में हमारे अधिकार देश में हमारे अधिकार क्या है। उन पे चर्चा खूब होती है और अगर हनन हो तब और भी ज्यादा किन्तु हमारे मौलिक कर्त्तव्य क्या है। इन पर कभी कोई बात नही करता, इसे अधिकांश व्यक्ति जानते तक नही है। हमें अपने मौलिक कर्त्तव्य हमेसा करते रहना चाहिए खास कर ऐसे वक़्त पर जब पूरा देश के विकत स्थिति में है : कोविड-19 के चपेट में। सरकार के तरफ से जो भी आदेश आ रहे है उन्हें पालन करना हमारा मौलिक कर्तव्य होना चाहिए। अभियान को संचालित करने में योगेश राय, वीर प्रताप, रितेश कुमार, हर्ष कुमार, मनीष कुमार तथा रणवीर कुमार ने अहम योगदान निभाया।



