Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में बीते एक सप्ताह से दुकानदार लापता, अपहरण का मामला दर्ज

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र के चौक थाना क्षेत्र में बीते लगभग आठ दिनों से जनरल स्टोर का एक दुकानदार लापता है। जिसके बाद दुकानदा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडल क्षेत्र के चौक थाना क्षेत्र में बीते लगभग आठ दिनों से जनरल स्टोर का एक दुकानदार लापता है। जिसके बाद दुकानदार के भाई मुकेश कुमार इस संबंध में अपहरण का मामला चौक थाना में दर्ज कराया है। लापता दुकानदार की पहचान चौक थाना क्षेत्र कैमाशिकोह निवासी गोपाल प्रसाद है और वे मुर्चा रोड मथनीतल के पास जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे।






https://youtu.be/FFjK9R9An38




घटना के संबंध में लापता हुए गोपाल प्रसाद के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि गोपाल बीते 17 नवंबर की सुबह दुकान पर गए। लेकिन दूध नहीं आने के कारण वे अपने पुत्र को घर भेज कर कहा कि वे थोड़ी देर में आते हैं। जिसके बाद से गोपाल की घर वापसी नहीं हो सकी। वही अनहोनी की आशंका जताते हुए लापता गोपाल के परिजन उनके मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की, परंतु उनका दोनों मोबाइल नंबर बंद बताया। इसके बावजूद भी पीड़ित परिजन गोपाल की काफी खोजबीन की लेकिन आज तक पता नहीं चल सका।






https://youtu.be/l6-TC5c_NyY




जिसके बाद लापता गोपाल के भाई मुकेश कुमार ने इस संबंध में चौक थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now