Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर में स्थित ससुराल में एक विवाहित ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हैं। मृति...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर में स्थित ससुराल में एक विवाहित ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हैं। मृतिका की पहचान गोरखपुर निवासी दीनानाथ श्रीवास्तव की पुत्री अंजली श्रीवास्तव के रूप में की गई है।





घटना के संबंध में मृतिका के पिता दीनानाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मैं अपनी बेटी अंजली श्रीवास्तव की शादी 08 दिसंबर 2015 को अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर निवासी अशोक कुमार सिन्हा के बेटा अमित कुमार से की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बेटी को दामाद और ससुराल के लोग मारपीट करते थे। दीनानाथ ने बताया कि 12 नवंबर 2020 को मेरी बेटी ने मेरे मोबाइल पर फोन कर बताया कि यह लोग दहेज के लिए हमारी हत्या कर देंगे, आप जल्द से जल्द यहाँ आइए। जिसके बाद दामाद अमित ने बीते रविवार के रात्रि में फोन पर सूचना दिया कि आपकी बेटी फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही हम परिवार के साथ सोमवार को पटना आए तो अंजली को मृत पाया।





जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया हैं। वही पुलिस मृतिका के पिता के बयान पर दामाद, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। मामला दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुटी हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now