Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


युवक की शव बरामदगी के लिए परिजनों ने की सड़क जाम व हंगामा, पुलिस ने चटकाई लाठियां

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला निवासी अक्षय उर्फ रिंकू बीते कई दिनों से रहस्मय तरीके से लापता हैं। परिजनों ने...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला निवासी अक्षय उर्फ रिंकू बीते कई दिनों से रहस्मय तरीके से लापता हैं। परिजनों ने रिंकू की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेके जाने की आशंका जताई हैं। रिंकू का शव नहीं मिलने पर आक्रोशित परिजन द्वारा मालसलामी के गौरीदास की भट्ठी के पास घंटों सड़क जामकर हंगामा किया। जाम के दौरान सड़कों पर कई जगह टायर जलाया। मौके पर पुलिस जाम को हटाने के लिए जब पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ नोकझोंक की। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठी भी चटकाई। इसके बाद भी लोग सड़क जाम कर शव की बरामदगी की मांग करते रहे। पुलिस विवश होकर मौके पर मूकदर्शक बनी रही।





घटना के संबंध में बताया जाता है कि मालसलामी थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला मोहल्ला निवासी अक्षय उर्फ रिंकू को बीते बुधवार की शाम उसके कुछ दोस्तों ने घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद से अब तक अक्षय घर वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका को भांपते हुए परिजनों ने अक्षय की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी अता पता ना चल सका। जिसके बाद पीड़ित परिजन ने थक हार कर मामले की जानकारी मालसलामी थाना को दी।









गौरतलब हैं कि पुलिस ने 3 दिन पूर्व मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला स्थित एक तालाब के पास से अक्षय का कपड़ा और बेल्ट बरामद किया। जबकिं कल देर शाम तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर गंगा नदी के किनारे रिंकू के बाइक को बरामद किया। हालांकि पुलिस ने मामले में मृतक के एक दोस्त राहुल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने रिंकू की हत्या करने की बात स्वीकार किया हैं। जिसके बाद पुलिस ने राहुल को कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया हैं।





मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने अक्षय उर्फ रिंकू की हत्या की पुष्टि करते हुए शव को जल्द बरामद करने की बात कहा। इलाके में तनाव की स्थिती बनी हुई हैं,फिलहाल घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल कैम्प कर रही हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now