Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतिश 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के समक्ष ली गोपनीयता की शपथ

पटना (न्यूज़ सिटी)। नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिया है। वे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है। ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिया है। वे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है। नीतीश कुमार ने राजभवन के राजेन्द्र मंडप में राज्यपाल के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।





बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुना गया था। हालांकि विधानसभा चुनाव में जदयू को विधानसभा चुनाव में कम सीटें हासिल हुई। उसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने काफैसला लिया है। वही शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री में राज्यपाल फागू चौहान का अभिवादन किया है और राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।





आज नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में जेडीयू  कोटे से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वही बीजेपी कोटे से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सीएम, मंगल पांडे, रामप्रीत पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई हैं। जबकि नंद किशोर यादव को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन एवं विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now