पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार में आपसी विवाद को लेकर एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक ग...

पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार में आपसी विवाद को लेकर एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान गुलटेरा बाजार के बादल कुमार के रूप में की गई हैं।हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बिहटा थानाध्याक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली हैं। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।



