Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दिसंबर में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह : नंदकिशोर यादव

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि भाजपा संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने में कार्यकर्ताओ...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि भाजपा संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पिछले सात टर्म से पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत भी यही बताती है।श्री यादव आज खांजेकला सामुदायिक भवन में पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पार्टी के मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों कि समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति लगन और निष्ठा की जीत है। संगठन से ही व्यक्ति की पहचान होती है। 51 वर्षों के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया। पटना साहिब के कार्यकर्ताओं के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए श्री यादव ने कहा कि अगले माह ऐसे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया जाएगा। महानगर भाजपा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन से ही संगठन को शक्ति मिलती है। यही ताकत हमारा सम्बल है। श्री दिनेश पटेल ने चुनाव में कार्यकर्ताओं की मिहनत की तारीफ की।

बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रदेश भाजपा के मंत्री और पूर्व उप महापौर रूप नारायण मेहता, पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज जायसवाल, महानगर अध्यक्ष कांति केसरी, किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा' तन्नू ', आदि उपस्थित थे। आरम्भ में पार्टी के महानगर के महामंत्री विनय केसरी ने अतिथितियों का स्वागत करते हुए बैठक के विषयों पर प्रकाश डाला।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now