Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संत आँजनेशानंद का नागरिक सम्मान

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) महर्षि आँजनेशानंद सरस्वती, पीठाधीश्वर, ताराचण्डी पीठ, सासाराम का भव्य सम्मान समारोह स्थानीय नून का चौराहा स्थित अवध ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) महर्षि आँजनेशानंद सरस्वती, पीठाधीश्वर, ताराचण्डी पीठ, सासाराम का भव्य सम्मान समारोह स्थानीय नून का चौराहा स्थित अवध उत्सव हॉल मनाया गया. मुख्य अतिथि गोरक्षा शिरोमणि संत श्री जनार्दन देव, मठाधीश चंचल देव मठ, पटना सिटी ने शाल ओढ़ा कर और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया. अपने वक्तव्य में श्री जनार्दन देव जी ने बताया कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है कि बिहार के संत समाज से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में स्वामी आँजनेश जी को ही राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण मिला






https://www.youtube.com/watch?v=Mwaq-x8NSFk




और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. ज्ञातव्य है कि पूरे भारतवर्ष से मात्र 140 संतों को ही निमंत्रित किया गया था. मौक़े पर उपस्थित डा० अरुण कुमार वर्मा, भूतपूर्व चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा कि पटना की जनता ऐसे संत का सम्मान करते हुए आज गौरवान्वित हुआ है. कार्यक्रम का संचालन हरिहर सिन्हा द्वारा किया गया और उनके द्वारा मँचासीन दोनों संतों का अभिवादन किया गया. अपने सम्बोधन में संत आँजनेश जी ने कहा कि राम मंदिर के लिए इतनी प्रतीक्षा एवं सहिष्णुता हिंदू धर्म में ही सम्भव है. उन्होंने धर्म के विभिन्न आयामों को दर्शाते हुए याद दिलाया कि स्वतंत्रता भी अहिंसा के माध्यम से प्राप्त हुई.









कार्यक्रम के संयोजक श्री लाला प्रकाश एवं प्रमोद कुमार सिन्हा, सदस्य गोरक्षा समिति बिहार थे जिसमें महेंद्र अरोड़ा, प्रधान सचिव, बिहार हितैषी पुस्तकालय, प्रमोद सिन्हा, सचिव, रा०का०म० बिहार यूनिट, कलावती सिन्हा, मीना सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, नीलु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नर नारी एवं विभिन्न क्षेत्र के कई धार्मिक संत उपस्थित रहे. पटना सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा था जिसमें नागरिकों द्वारा संत समाज का सम्मान कर उनसे सीधा जुड़ने का प्रयास किया गया जिसे समाज के सभी वर्गों द्वारा भरपूर सराहना की गई.
प्रणव नयन ने व्यवस्था की बागडोर सम्भाली और भूतपूर्व पार्षद श्री धीरेंद्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया.


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now