Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चेहल्लूम एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति समिति बैठक ।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। सुल्तानगंज थाना परिसर में चेहल्लूम एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति समिति बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नव पद...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। सुल्तानगंज थाना परिसर में चेहल्लूम एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति समिति बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नव पदस्थापित थाना प्रभारी श्री शेर सिंह यादव एवं अपर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने की ।
कोरोना महामारी को देखते हुए इस बर्ष ताजिया , जूलूस ,पूजा पंडाल, मेला एवं मूर्ति स्थापना पर पूर्णतः प्रतिबंघ रहेगा।
जिन मंदीरो में रथायी मूर्ति स्थापित है,वहाँ भीड़ न लगाने एवं सामाजिक दूरी एवं मास्क लगाकर पूजा पाठ करने पर कोई प्रतिबंध नही होगा।
विभिन्न स्थानो एवं चौक चौराहे पर निगरानी हेतु महिला एवं पुरूष बलों की तैनाती रहेगी। जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे एवं उनके साथ ही अप्रिय घटना की रोक थाम हेतु गंगा तट पर पुलिस बल के द्वारा विशेष निगरानी की जायेगी ।बैठक में गणेश कुमार, बैजू लाल दास, प्रिन्स पाठक, रमेश रजक,जम्मू खान,अनिल यादव, अजूम,मो जावेद,अनुज मेहता,चुनु चन्द्रवंशी,ताहीर रिजवी,नादीर कैसर एवं अरूण सिन्हा मौजूद थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now