Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत: नंदकिशोर यादव

पटनासिटी (न्यूज़ सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं। यही ताकत पार्टी को विजयश्री का ...


पटनासिटी (न्यूज़ सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं। यही ताकत पार्टी को विजयश्री का सेहरा पहनाती है।
श्री यादव आज यहां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौर में आज दूसरे दिन बजरंग मंडल ,अगम कुँआ,सती सत्यवान, मारूफगंज एवं पूर्व द्वार मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ






https://youtu.be/V771YPGsixQ








जिसकी अध्यक्षता में क्रमशः मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय बल्दियार, अर्जुन पंडित ,अखिलेश मेहता ,मनोज साह एवं राजू जायसवाल ने की। मौके पर पथ निर्माण मंत्री व स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं के बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र देते हुए कहा कि सड़क बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावे कई बड़े-बड़े काम किए गए हैं जो दिखाई पड़ता है ।इसलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को बताना है ।









उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास है। हमारा काम बोलेगा । पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में विकास के जितने कार्य हुए उतना कभी नहीं हुआ। अभी और काम होने हैं। इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया ।सम्मेलनों में जिला प्रभारी अनिल मिश्रा ,विधानसभा प्रभारी शम्भू केसरी ,विस्तारक गौरव चौहान , किरण शंकर ,बिनय केशरी,नंदन मेहता ,सनी पटेल शशि बल्दियार, सीता सिन्हा , निगम पार्षद विक्की मौर्य ,दामोदर प्रसाद, महेश पासवान ,राजीव मेहता, स्मिता रानी ,रूप नारायण मेहता ,बिनोद कुमार निगम पार्षद, अनुराग मिश्रा ,सुजीत मेहता आदि उपस्थित थे


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now