Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


STET परीक्षा केंद्र गृह जिला में बनाए जाने की मांग को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन को समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिहार माध्यमिक...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन को समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिहार माध्यमिक बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा में पटना सिटी के प्रतिभागियों को दूसरे जिले में परीक्षा केंद्र न बनाए जाने की माँग की हैं। साथ ही माँग करते हुए कहा कि इन लोगों के लिए परीक्षा केंद्र पटना जिला में ही बनाया जाए। उपरोक्त मांग पटना सिटी अनुमंडल शांति समिति के सदस्य राम जी योगेश एवं अंजू सिंह तथा जय बेटी अभियान के संजय कुमार ने किया है।









साथ ही समिति के सदस्यों ने कहा है कि वर्तमान समय मे कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसको देखते हुए सभी प्रतिभागियों का परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों के गृह जिले में ही होना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए। क्योंकि प्रतिभागियों में महिला प्रतिभागी भी है, इन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now