पटना सिटी (न्यूज सिटी)। महाकाल युवा संगठन के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार की अध्यक्षता में वार्ड 62 के अंतर्गत टाइगर फिटनेस सती चौरा मंदिर बेगमपुर प...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। महाकाल युवा संगठन के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार की अध्यक्षता में वार्ड 62 के अंतर्गत टाइगर फिटनेस सती चौरा मंदिर बेगमपुर पटना सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम सह संगठन विस्तार कार्य किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभिनव राज ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे वार्ड 62 के पार्षद तारा देवी और युवा नेता रौशन कुमार मेहता ने संगठन में शामिल युवाओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती के लिए लगातार सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संगठन को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

संगठन के पर्यावरण संरक्षण के कार्य को पटना के लिए वरदान बताया। सभागार में उपस्थित युवाओं का माल्यार्पण कर पीपल, महुआ, नीम, जामुन, बेल, बैर और कदम का वृक्ष भेंट स्वरूप दिया। इस अवसर ऋषिकेश कुमार, कन्हाई पटेल, तारा देवी, रौशन कुमार मेहता, शंभू शैगल, अखिल भारती, शत्रुघ्न कुमार, हिमांशु सिन्हा, रितेश पटेल, रंजन यादव, मौर्य अभिषेक, अजीत कुमार जायसवाल, अनिकेत कुमार, अविनाश कपूर, साकेत सोनी, अर्पित शुक्ला, रॉकी कुमार, वैष्णो राज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



