Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में कल से लॉकडाउन खत्म, सरकार ने जारी किए नए गाइडलाइन

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में सोमवार से लॉक डाउन खत्म हो जाएगी। बिहार सरकार की ओर अनलॉक-4 के नए गाइड लाइन जारी कर दी गयी है। बिहार के गृह वि...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में सोमवार से लॉक डाउन खत्म हो जाएगी। बिहार सरकार की ओर अनलॉक-4 के नए गाइड लाइन जारी कर दी गयी है। बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि 29 अगस्त को केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की जो गाइडलाइन जारी की है। उसे ही बिहार में लागू किया जायेगा।





बिहार सरकार द्वारा जारी की नई गाइडलाइन :---





  • केंद्र सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करना होगा




  • 7 सितंबर से एक राज्य से दूसरे राज्य या राज्य के भीतर व्यक्ति के आने-जाने या सामान लाने-ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा




  • शादी और अंतिम संस्कार में भी 21 सितंबर से 100-100 लोग शामिल हो सकेंगे




  • स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास 30 सितंबर तक बंद रहेंगे




  • कंटेनमेंट जोन के बाहर रहने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को 21 सितंबर से स्कूल जाने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उनके अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी




  • सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर बंद रहेंगे।




  • 21 सितंबर से ओपन एयर थिएटर शुरू हो सकेंगे




  • 21 सितंबर से 100 लोगों की मौजूदगी में सामाजिक, अकादमिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे, इसमें सोशल डिसटेंसिंग, मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा।




  • ऑनलाइन या डिस्टेंस एडुकेशन की अनुमति रहेगी।




  • 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों को 50% शैक्षिक और गैर शैक्षिक स्टाफ को बुलाने की अनुमति दे सकेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now