पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलीटाल मोहल्ले में जमीनी विवाद में भतीजा ने अपनी ही चाची को चाकू से गोद डाला। वही बीच-बचाव ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलीटाल मोहल्ले में जमीनी विवाद में भतीजा ने अपनी ही चाची को चाकू से गोद डाला। वही बीच-बचाव करने गए चाचा को भी भतीजे ने चाकू मार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल प्रियंका देवी को अनान फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही उनके पति प्रमोद कुमार को घायल अवस्था में पटना स्थित निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जाती है।
वही घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। वही पुलिस ने घटना के बाद मौके वारदात से आरोपी भतीजा शिवम कुमार और उसके पिता संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मृतिका के भाई अनुराग कुमार ने बताया की घायल प्रमोद कुमार का अपने भाई संजय कुमार के साथ जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था। विवाद के क्रम में ही आज सीढ़ी साफ करने को लेकर प्रमोद कुमार की पत्नी प्रियंका देवी का अपनी गोतनी के साथ झगड़ा हो गया। इसी बात से आक्रोशित संजय कुमार के पुत्र शिवम कुमार ने अपनी चाची पर ही हमला बोल दिया, और उसे चाकुओं से गोद डाला। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा प्रमोद कुमार को भी उसने चाकू मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।



