पटना/ललित नारायण सिंह (न्यूज सिटी)। बिहार सरकार कोरोना काल में संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न मध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों मे आम लोगों ...
पटना/ललित नारायण सिंह (न्यूज सिटी)। बिहार सरकार कोरोना काल में संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न मध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों मे आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाने मे लगी है। वही निरंकुश अधिकारी व कर्मी झुठ़ी स्वांग रचने मे लगे हैं।

पुनपुन सह सम्पतचक सीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट परिसर पर गंदे बदबूदार बारिश एवं नाले की पानी का जमाव बना हुआ है। गंदे पानी की बाहरी निकास नही होने से आसपास के लोगों मे संक्रमित बिमारी का खतरा बना हुआ है। 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौजूद कर्मचारियों से बदबुदार गंदे पानी के जमाव को लेकर जानकारी लेना चाहा, परंतु कर्मचारियों ने कुछ बताने के वजाय अधिकारी से जानकारी लेने की बात कहा।

पुनपुन सह सम्पतचक सीडीपीओ को दूरभाष के माध्यम से समपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ बताना मुनासिब नही समझा और बताया कि आसपास के लोगों से बदबूदार गंदे नाले एवम बरसाती पानी की जानकारी ली जाएं। इन परिस्थिति मे अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के विफलता को दर्शाता है। वही इन योजनाओं को बंटाधार करने मे लगे है।



