पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 74 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के द्वारा पटना सिटी स्थित टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल मे...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 74 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के द्वारा पटना सिटी स्थित टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीएसपी रोटेरियन विजय यादव एवं रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन रोटेरियन रवि भार्गव ने संयुक्त रूप से रूप से झंडातोलन किया।
आरबीएम लर्निंग सिस्टम एम एकैडमी, पटना के संयुक्त तत्वाधान में " मेरे सपनों का भारत " विषय पर टॉक शो का वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राओं ने पूरे ऊर्जा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी आरबी मिश्रा ने किया।
रोटरी के सर्विस प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरी कड़ी के रूप में प्रस्तुत की गई जो प्रत्येक शनिवार को संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक नियमित रूप से किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को उनके संवाद संप्रेषण क्षमता को विकसित कर उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास पर जोर दिया जाता है कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर तेजल द्वितीय स्थान पर प्रसन्ना एवं भविष्य तथा तृतीय स्थान पर शिक्षा मोदगल एवं वैष्णवी ने जीत हासिल की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन प्रेसिडेंट रोटेरियन रवि भार्गव एवं चार्टर्ड प्रेसिडेंट राजीव भार्गव, सेक्रेटरी रोटेरियन प्रियम अभिनव, क्लब ट्रेनर रोटेरियन जूली भार्गव, चार्टर्ड सेक्रेटरी रोटेरियन संतोष कुमार, बाबुल, अक्षिता एवं अन्य लोगों ने पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सभी विजेताओं को रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन के तरफ से प्रसस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया। साथ ही वैसे छात्र छात्राओं को जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया, उन्हें भी प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया।



