Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मारवाड़ी सेवा समिति ने श्री अग्रसेन रसोई का किया शुभारंभ

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। "मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है" के मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज प्रथम बार वरिष्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। "मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है" के मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज प्रथम बार वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय विनोद कृष्ण कानोडिया की स्मृति में अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की याद में श्री अग्रसेन रसोई का शुभारंभ श्री गुरु गोविंद सिंह पथ में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रसाद मोदी ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी अभय कृष्ण कानोडिया, उदय कृष्ण कानोडिया एवं सदय कृष्ण कानोडिया आदि उपस्थित थे।






https://www.facebook.com/newscitybihar/videos/3001797610046866/?sfnsn=wiwspmo&extid=wTZMqyPLRGFGSuHD&d=n&vh=e




समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 1200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद स्वरूप बुंदिया, पूरी-सब्जी और रतुवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर राज कुमार गोयनका संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, राजेश देवड़ा, दामोदर पोद्दार, कन्हैया देवड़ा, संजय झुनझुनवाला, अशोक बुबना, पल्लवी, विष्णु झुनझुनवाला, बिट्टू खेतान सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now