नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में आज सुबह नहर में बच्ची का शव से मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके ...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में आज सुबह नहर में बच्ची का शव से मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव होने की सूचना नौबतपुर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव को नहर से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृत बच्ची की पहचान नौबतपुर थाना अन्तर्गत निसरपुरा नहर पर रहने वाले अमरदीप चौधरी के 12 वर्षीय बेटी राखी कुमारी के रूप में हुई हैं।

मामले में मृतिका की माँ ने बताया कि राखी बीते तीन दिनों से लापता थी। जिसके बाद हमलोगों ने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की। परन्तु आज सुबह उसकी शव नहर में मिला। साथ ही मृतिका की माँ ने बताया कि मेरी बेटी राखी के दिमागी हालात ठीक नही था और साथ ही उसे फरका भी आता था। शायद वो बीते दो दिन पहले नहर में नहाने गयी होगी, तो उसी दौरान बिमार के कारण डूब गई होगी। हालांकि बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।



