Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मंत्री नंदकिशोर यादव ने कोरोना से मरे लोगों के आश्रितों को दिए चार लाख का मुआवजा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना संक्रमण से मौत के शिकार हुए लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने का सिलसिला राज्य सरकार ने शुरू कर दिया है और इस...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना संक्रमण से मौत के शिकार हुए लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने का सिलसिला राज्य सरकार ने शुरू कर दिया है और इसी के तहत पीड़ित परिवार के बीच चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है।






https://youtu.be/dbttufSIpPQ




वहीं आज इसी सिलसिला के तहत बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव ने पटना सिटी का दौरा कर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरोना से मौत के शिकार हुए मृतक के परिजनों के बीच सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री नंदकिशोर यादव ने 08 पीड़ित परिवार के सदस्यों को चार चार लाख का चेक सौंपा। इस अवसर पर नंदकिशोर यादव यादव का कहना था कि पीड़ित परिवार द्वारा कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने पर सभी पीड़ित परिवारों के बीच चार-चार लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।






https://youtu.be/rQozszaA-I8




वही कोरोना काल में हो रहे विधानसभा चुनाव और विपक्ष द्वारा चुनाव को टालने के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि इस मामले में निर्वाचन आयोग का जो भी फैसला होगा, वह पार्टी को स्वीकार होगा। उनका कहना था कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्हें चुनाव में हार से डर लग रहा है वे लोग ही चुनाव टालने की कोशिश में लगे हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now