पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आय...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंकड़बाग, भूतनाथ, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, चंद्रशेखर पार्क में की गई। इस अवसर पर रोटरी के चेयरमैन पूर्व
अध्यक्ष रो• संजीव कुमार यादव ने बताया कि आज की परिस्थिति में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु पौधा लगाना अनिवार्य है। वही क्लब अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात अपने क्लब के सारे सदस्यों को कम से कम 2 पौधा अवश्य लगाने की अपील की। जबकिं क्लब अध्यक्ष स्वयं 100 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है।

चार्टर अध्यक्ष रो• विजय कुमार यादव एवं क्लब सदस्यों ने वृक्षारोपण कर उसे बचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रो• विनय कुमार लांबा और नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।



