पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना पर रोकथाम लगाए जाने हेतु केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है। वही इसको लेकर बिहार के नेता प्रति...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना पर रोकथाम लगाए जाने हेतु केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है। वही इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी काफी अलर्ट और सजग दिख रहे है। साथ ही कोरोना से आमलोगों के जीवन के बचाव हेतु तेजस्वी यादव के विशेष दिशा-निर्देश पर पटना महानगर के उपाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज सैनिटाइजेशन अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों और गलियों में घूम-घूम कर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। वही कार्यकर्ताओं ने घरों को भी सैनिटाइज किया।
इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने कोरोना को हर हाल में भगाए जाने का संकल्प दोहराते हुए अपने प्रिय नेता तेजस्वी यादव के कोरोना विजय के बाद ही चुनाव कराए जाने का भरपूर समर्थन किया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में जिस स्तर से संक्रमण फैल रहा है, उस स्थिति में चुनाव कराना लोगों की जान से खिलवाड़ करने के समान है। मौके पर कुमुद नारायण चौधरी, जय सिंह पप्पू, सुखु पासवान, शंकर पासवान, भुसन पासवान, दीनानाथ यादव, लल्लू मेहता, अमर नाथ शर्मा, सुजय चंद्रवंशी, मंसूर आलम आदि सक्रिय थे।



