Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर "हर घर नल का जल" योजना का किया लोकार्पण

पटना/भोजपुर (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "हर घर नल का जल" निश्चय अंतर्गत बिहा...


पटना/भोजपुर (न्यूज सिटी)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "हर घर नल का जल" निश्चय अंतर्गत बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचईडी (PHED) विभाग द्वारा 11,501.86 करोड़ की लागत से 31,833 ग्रामीण वार्डों में 50,93,000 घरों में जलापूर्ति, पंचायती राज विभाग द्वारा 8,700 करोड़ की लागत से 55,003 ग्रामीण वार्डों में 88 लाख घरों में जलापूर्ति, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 228.87 करोड़ की लागत से 687 शहरी वार्डों में 2,01,791 घरों में जलापूर्ति एवं "घर तक पक्की-गली नालियां" निश्चय अंतर्गत बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग द्वारा 12,700.00 करोड़ की लागत से 1,13,902 ग्रामीण वार्डों में बिहार के शहरी क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 585.78 करोड़ की लागत से 1898 शहरी वार्डों में योजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।









इसके तहत भोजपुर जिला के आरा नगर निकाय अंतर्गत वार्ड संख्या 45 में मुख्यमंत्री शहरी नली गली पक्कीकरण निश्चय योजना के तहत नाली-गली पक्की करण योजना का आज उद्घाटन संपन्न हुआ। इसी कड़ी में आरा नगर निगम के वार्ड 45 में नगर निगम के नगर आयुक्त धीरेंद्र पासवान की उपस्थिति में वार्ड 45 के योजना का उद्घाटन हुआ। इस दौरान पूर्व पार्षद सह चुनाव आयोग सेल भाजपा के संयोजक अमरेन्द्र कुमार सहित वार्ड 45 की सैकड़ों लोग मौजूद हुए। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को जमीन पर उतारने के लिय एवं वार्ड 45 की समस्या सहित पूरे शहर की समस्या को निदान कराने के लिए हर संभव प्रयासरत रहने के लिए अपने वार्ड के पार्षद को भी बधाई दी। वही वार्ड के लोगों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त धीरेंद्र पासवान ने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर गोढ़ना पथ का कार्य प्रारंभ होगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now