Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना की चार योजनाओं के लिए 30.82 करोड़ मंजूर: नन्द किशोर यादव

• पटना सिटी में गंगा नदी के किनारे कंगनघाट से पटना घाट सड़क सम्पर्क पथ के लिए 09.58 करोड़ • पटना की तीन अन्य योजनाओं के लिए 21.23 करोड़ • मुजफ्...


• पटना सिटी में गंगा नदी के किनारे कंगनघाट से पटना घाट सड़क सम्पर्क पथ के लिए 09.58 करोड़
• पटना की तीन अन्य योजनाओं के लिए 21.23 करोड़
• मुजफ्फरपुर में बलिया से रामचन्द्रा पथ के लिए 03.32 करोड़
• पूर्णिया जिले की दो योजनाओं के लिए 14.65 करोड़
• वैशाली जिले के हाजीपुर में जौहरी बाजार से डी.एम. आवास पथ के लिए 01.30 करोड़
• दरभंगा में एकमी घाट से किला घाट पथ के लिए 05.14 करोड़
• पाँच जिले की 9 योजनाओं के लिए 55.24 करोड़ की स्वीकृति





पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि विभाग ने पटना की चार योजनाओं के लिए 31.22 करोड़ सहित राज्य के पाँच जिले की नौ योजनाओं के लिए 55.24 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। सर्वाधिक महत्वपूर्ण और उपयोगी राजधानी के पूर्वी भाग में कंगन घाट से पटना घाट के बीच गंगा नदी के किनारे संपर्क पथ के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रूपये की मंजूरी है। इसकी निविदा शीघ्र जारी करने का निदेश दिया गया है।
श्री यादव ने आज यहाँ बताया कि विभाग ने जिन जिले की योजनाओं को मंजूरी दी है उनमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, वैशाली और दरभंगा शामिल हैं। योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि विभाग ने पूर्वी पटना में दमड़ियाही घाट से भद्र घाट तक बन रही सड़क के मध्य गुरू गोविन्द सिंह घाट (कंगन घाट) से पटना घाट के बीच लगभग एक किमी की लम्बाई में सम्पर्क पथ के निर्माण के लिए 09.58 करोड़ की मंजूरी दी है। इसके साथ ही पटना में कदमकुआं-बारीपथ से नाला रोड चौराहा वाया ठाकुरवाड़ी रोड के लिए 01.26 करोड़, पतुत से परेब वाया बराह-घोड़ाटाल-पांडेयचक-तरेगना पथ के लिए 14.02 करोड़, पटना के ही न्यू जलालपुर सिटी से आर.पी.एस. इंजीनियरिंग कालेज पथ तक के लिए 05.94 करोड़ की विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
श्री यादव ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में बलिया से रामचन्द्रा वाया कुढ़नी स्टेशन पथ के लिए 03.32 करोड़, पूर्णिया जिले में जनता चौक से पिंक सिटी पथ वाया सरना चौक के लिए 03.93 करोड़ और इसी जिले में एन.एच.-107 के बनमनखी हृदयनगर चौक से खजूरी स्टेट हाइवे रानीगंज पथ वाया रसाढ़, सतबर, परयारी पथ के लिए 10.72 करोड़, वैशाली जिले से हाजीपुर के जौहरी बाजार से डी.एम. आवास पथ के लिए 01.30 करोड़ और दरभंगा जिले में स्टेट हाइवे-50 के एकमी घाट से किला घाट एल.एन. मिश्र पी.डब्लू.डी पथ के लिए 05.14 करोड़ रूपये की विभाग ने स्वीकृति दी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now