Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विभिन्न मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक जा रहे थे सीएम आवास, पुलिस ने चटकाई लाठियां

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को मनवाने को लेकर इको पार्क के पास विरोध प्रदर्शन क...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को मनवाने को लेकर इको पार्क के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा, परंतु प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए उनपर लाठियां चटकाई।






https://youtu.be/CI3p4ALHkQY




जानकारी दे दे की बिहार के कई विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर कई शिक्षक कार्यरत हैं और भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फरियाद लगाने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही दर्जनों की संख्या में आए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास जाने कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें पटना के ईको पार्क के पास रोक दिया। जिसके बाद अतिथि शिक्षक आक्रोशित हो गए और मौके पर ही विरोध प्रदर्शन करने लगे।






https://youtu.be/pz-wbyMxPhM




मौके पर मौजूद प्रदर्शकारियों का कहना था कि हम अपने ही विभाग में गेस्ट फैकल्टी हैं जबकि सभी में विश्वविद्यालयों में वैकेंसी निकला हुआ है तो हमारी नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है? वही मौके पर प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तो हम इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now