Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गरीब-मजदुर-किसानों के बीच किया मास्क, साबुन का वितरण : संजीव यादव

फतुहा (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड डुमरी पंचायत अंतर्गत रानीपुर गांव में कोरोना के इस संकट काल मे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव...


फतुहा (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड डुमरी पंचायत अंतर्गत रानीपुर गांव में कोरोना के इस संकट काल मे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में गांव;गांव, टोला-टोला जाकर ग्रमीणों और किसानों का हाथ सैनिटाइज कर मास्क एवं साबुन का वितरण किया। साथ ही मौके पर लोगों के बीच जाकर कोरोना से बचाव हेतु तरीके बता कर उन्हें जागरूक किया।






https://www.youtube.com/watch?v=6n0m8PicxT4




इस मौके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य सह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपाय के लिए अधिक संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड, आईसीयु, सहित अन्य चिकित्सक व्यवस्था की जा रही है। जिसका परिणाम है कि विश्व की तुलना में देश और बिहार प्रदेश में मृत्यु दर काफी कम है।






https://www.youtube.com/watch?v=7s3qtugUz9c




प्रदेश में जांच की संख्या प्रतिदिन 70 हजार से भी अधिक पहुँच गई है। मास्क एवं साबुन वितरण करते हुए लोगों को बताया कि 2 गज की दूरी, मास्क पहनना जरूरी हैं, तभी कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। हमसबों का घरेलू उपाय है चाहे वह गुनगुना पानी का प्रयोग हो, गिलोय, तुलसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, घरेलू मसाला का काढ़ा का प्रयोग हो, गर्म पानी भाँप का प्रयोग हो, हाथों की सफाई , इससे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाब किया जा रहा है। साथ ही कोरोना से ठीक हुये मरीजो को प्लाज्मा दान करने को प्रेरित किया।









वितरण समारोह में फतुहा उतरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय वत्स, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष चंदन शर्मा, महामंत्री उपेंद्र यादव, सीताराम मेहता, सतेंद्र पासवान, अर्जुन यादव सहित अन्य लोग शरीक हुए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now