पटना सिटी (न्यूज सिटी)। एनएमसीएच का निरीक्षण कर लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय ने वेतन बढ़ोतरी की मांग ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। एनएमसीएच का निरीक्षण कर लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर उनका घेराव किया। इस दौरान अस्पताल में तैनात कई वार्ड बॉय ने उनकी गाड़ी के आगे आकर अपना विरोध प्रकट किया। बाद में मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सकुशल भीड़ से बाहर निकाला।
इस दौरान आक्रोशित वार्ड बॉय हरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें ₹12800 की जगह पर महज ₹6600 की राशि का मानदेय भुगतान किया जा रहा है। निजी एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में अनुबंध पर बहाल वार्ड बॉय का कहना था कि कोरोना को देखते हुए उन लोगों ने अपनी हड़ताल

समाप्त कर दी थी, और वे लोग पिछले 3 महीनों से पूरी तन्मयता के साथ दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे हैं। वार्ड बॉय ने स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के आदेश पत्र का हवाला देते हुए निजी एजेंसी के बजाय उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा अनुबंध पर बहाल किए जाने की भी मांग की।



