पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अभी-अभी अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ अस्पताल के इमरजेंसी में कार्यरत नर्स के...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अभी-अभी अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ अस्पताल के इमरजेंसी में कार्यरत नर्स के साथ भर्ती मरीजों के परिजनों ने दुर्व्यवहार किया। जिस पर कार्यरत नर्सों ने गुस्सा हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। साथ अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी भी की।

मामले के आक्रोशित नर्स सुनीता कुमारी ने बताया की इमरजेंसी में तैनात नर्स ने भर्ती मरीज और उसके परिजन को मास्क लगाने के लिए कहा तो मरीज की महिला परिजन ने मास्क लगाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। मास्क लगाने को लेकर नर्स द्वारा महिला मरीज के परिजन पर दबाव बनाए तो महिला परिजन आक्रोशित हो उठी और उसने नर्स पर हाथ चला दिया। बस इसी बात को लेकर इमरजेंसी में तैनात सभी नर्स एकजुट हो गई और वह हंगामा मचाने लगी। आक्रोशित नर्सों ने काम का बहिष्कार कर दिया है। इस मौके पर आक्रोशित नर्सों का कहना था कि वे लोग पूरी इमानदारी से दिन-रात अपनी ड्यूटी बजा रही है, बावजूद इसके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। फिलहाल कंट्रोल रूम में तैनात प्रशासनिक पदाधिकारी और अस्पताल के डॉक्टर नर्सों को समझाने बुझाने में जुटे हैं।



