Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राशन नही मिलने पर वार्ड 58 की लाभुकों ने किया विरोध प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राशन नहीं मिलने से नाराज पटना सिटी के वार्ड संख्या 58 के लाभुकों ने आज पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जमकर विर...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राशन नहीं मिलने से नाराज पटना सिटी के वार्ड संख्या 58 के लाभुकों ने आज पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित लाभुकों ने अनुमंडल प्रशासन से अभिलंब नया राशन कार्ड निर्गत किए जाने की मांग दोहराई। इस अवसर पर आक्रोशित लाभुकों का कहना था कि पुराने राशन कार्ड पर पीडीएस दुकानदार द्वारा राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है, ऐसे में कोरोना बंदी के दौरान उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति व्याप्त हो गई है। आक्रोशितो का कहना था कि नया राशन कार्ड बनाए जाने को लेकर उन लोगों ने सभी प्रपत्र अनुमंडल कार्यालय में जमा किए थे, बावजूद इसके अबतक प्रशासन द्वारा नया राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now