Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गंगा पथ परियोजना की तकनीक बाधाएं हुआ दूर, नौजरघाट से दीदारगंज तक बनेगी एलिवेटेड सड़क

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजधानी में दीदारगंज से दीघा तक निर्माणाधीन गंगा पथ परियोजना की तकनीकी...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि राजधानी में दीदारगंज से दीघा तक निर्माणाधीन गंगा पथ परियोजना की तकनीकी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। इसके लिए 736 करोड़ रूपए की परियोजनाओं को मंजूरी देकर निर्माण कार्य को डेढ़ से ढाई वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।









श्री यादव ने बताया कि लगभग 20.50 किलोमीटर लंबे दीदारगंज दीघा पथ में नौजरघाट से दीदारगंज के बीच पुराने संवेदक के कार्य की धीमी गति को देखते हुए नई निविदा निकाली गई। नया टेंडर एवार्ड भी हो गया है। इसके निर्माण पर 605.07 करोड़ के व्यय का अनुमान है। इसके लिए मेसर्स जी आर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड को लेटर ऑफ अप्रूवल दिया गया है। साथ ही निर्माण कार्य को ढाई वर्षो के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार दीदारगंज-दीघा पथ के बीच छह स्थानों पर प्रस्तावित संपर्क पथ के निर्माण में अशोक राजपथ से व्यस्त संपर्कता के कारण चेंज आफ स्कोप के तहत कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को गंगा पथ से एक खास संपर्कता दी जाएगी। इसके लिए मेसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को काम के लिए अधिकृत किया गया है। इस पर लगभग ₹131 खर्च होंगे और 500 दिनों के भीतर काम पूरा करने का भी निर्देश जारी किया है।






https://youtu.be/nkPpS9yHv5I




श्री यादव ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब राजधानी के एक छोर से दूसरे छोर तक आने-जाने में आम लोगों को न केवल अशोक राजपथ से जाम के मुक्ति मिलेगी। बल्कि 6 स्थानों पटना घाट, कंगन घाट, गायघाट, कृष्णा घाट, ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट और एलसीटी घाट से गंगा पथ की संपर्कता का लाभ भी लोगों को मिलेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now