पूर्णिया (न्यूज सिटी)। पूर्णिया में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वही घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गया। ...
पूर्णिया (न्यूज सिटी)। पूर्णिया में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वही घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गया। घटना धमदाहा के सरसी थाना क्षेत्र का है, जहां बेलगांव में एक 16 वर्षीय बच्ची का शव झाड़ी में मिला है। घटना बीते शाम की बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके वालों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुर्व मंत्री सह धमदाहा विधायिक लेसी सिंह खुद से परिजनों के साथ पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल पूर्णिया पहुंची।

पुर्व मंत्री सह धमदाहा विधायक ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही 3 महीने में स्पीड ट्रायल करवाकर दोषियों को सज़ा देने की बात कही है। इधर समाजसेवियों का बड़ा जत्था भी पोस्टमार्टम यार्ड में पहुंचकर प्रशासन से इस घटना पर कार्यवाही की मांग की है।



