Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण के लिए कार्यादेश जारी: नंदकिशोर

1900 करोड़ की आयेगी लागत, तीन वर्षों में पूरा होगा निर्माण कार्य बिहार के लिये पूर्व घोषित पीएम पैकेज में शामिल थी यह परियोजना उत्तर बिहार व ...


1900 करोड़ की आयेगी लागत, तीन वर्षों में पूरा होगा निर्माण कार्य





बिहार के लिये पूर्व घोषित पीएम पैकेज में शामिल थी यह परियोजना





उत्तर बिहार व झारखंड के बीच मजबूत होगा सड़क संबंध





पुल के उत्तर 1325 करोड़ की लागत से होगा नारायणपुर-पूर्णिया 4 लेन का चौड़ीकरण





सूबे की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार





पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मनिहारी (कटिहार ) और साहेबगंज( झारखंड ) के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण के लिये कार्यादेश जारी कर दिया है।
श्री यादव ने आज यहां बताया कि 4 लेन में बनने वाले इस पुल के निर्माण पर 1900 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। बिहार के लिये पूर्व में घोषित पीएम पैकेज में शामिल इस पुल का निर्माण कार्य तीन वर्षों में पूरा हो जाएगा। इस पुल के बनने से झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा आदि क्षेत्रों से उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में जाने वाले कोयला व पत्थर लदे वाहनों के परिवहन में अत्यधिक मदद मिलेगी। अभी ऐसी सभी गाड़ियां भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के जरिये उत्तर बिहार जाती है जिससे भागलपुर शहर और इसके आस-पास जाम की गंभीर समस्या रहती है।
श्री यादव ने बताया पुल के उत्तर मनिहारी से नारायणपुर होते हुए पूर्णिया तक नेशनल हाईवे 131( ए) है। प्राधिकरण ने इसके 4 लेन चौड़ीकरण के लिए निविदा पूर्व में ही जारी कर दी है।नारायणपुर-पूर्णिया 4 लेन पथ के लिए राज्य सरकार ने आवश्यक भू अर्जन का कार्य पूरा कर लिया है। निविदा निष्पादन के बाद इसका निर्माण कार्य प्राम्भ हो जाएगा। नारायणपुर-पूर्णिया 4 लेन 49 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 1325 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना के कार्यारम्भ होने से राज्य के पूर्वांचल क्षेत्रों कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवम भागलपुर के विकास को आने वाले दिनों और भी गति और नया आयाम मिलेगा।
श्री यादव ने मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण का कार्यादेश जारी करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को राज्य की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now