Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दवा स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 05 यूनिट

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री और दवा के स्क्रैप गोदाम में अचानक से भीषण ...



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मशाला इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री और दवा के स्क्रैप गोदाम में अचानक से भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। आगलगी की सूचना आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया। 



सूचना पाकर मौके पर दीदारगंज थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की पाँच यूनिट लेकर पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने दमकल गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम में किस कारण से आग लगी है, इसका स्पष्टीकरण अब तक नही हो सका है। 


स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया की गोदाम में आगलगी की घटना शायद शार्ट सर्किट से हुई होगी। अनुमान लगाया जाता है कि इस घटना में सात से आठ लाख की संपत्ति नुकसान हुई होगी। हालांकि घटना के वक्त मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now