Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


उधार का पैसा मांगने पर दोस्त ने ही युवक की हत्या की, शव को फेंका तालाब में।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के कमलदह स्थित एक तालाब से एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। स्थान...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के कमलदह स्थित एक तालाब से एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।






https://youtu.be/xzId_mchNBo




मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलीटाल महाराजगंज निवासी टुनटुन साव के 19 वर्षीय पुत्र अंकुश उर्फ छोटू ठठेरा के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने अंकुश के दोस्त सोनू साव पर ही अंकुश उर्फ छोटू की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू साव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक अंकुश के पिता टुनटुन साव ने बताया कि अंकुश ने अपने पडोस में रहने वाले दोस्त सोनू साव को 30,000 रुपए उधार के रूप में दिया था, जिसे वह लंबे समय से नहीं लौटा रहा था। पैसा लौटाए जाने को लेकर 2 दिन पूर्व दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। बीते बुधवार की देर शाम सोनू साव ने पैसा लौटाए जाने की बात करते हुए अंकुश उर्फ छोटू को अपने घर बुलाया। अंकुश अपना बकाया राशि लेने सोनू के घर गया और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा।






https://www.youtube.com/watch?v=Mk-ZJnTmpn8




अंकुश के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की, पर उसका कुछ भी अता पता नहीं चला, और आज तालाब से उसका शव बरामद किया गया। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया होगा। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पटना सिटी एडिशनल एसपी









मनीष कुमार ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सोनू साव से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now