Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया : होम क्वारंटाइन में रह रहे कोविड 19 के संक्रमितों के लिए एक और राहत भरी खबर

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। विश्व वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित मरीजो संख्या दिनोदिन बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानियों और ज्यादा बढ़ने लगी ...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)। विश्व वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित मरीजो संख्या दिनोदिन बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानियों और ज्यादा बढ़ने लगी है। जिसको लेकर सदर अस्पताल पूर्णिया में कोरोना संक्रमित मरीजो का आने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिस कारण लोगों की जांच में देरी होने लगी है। बता दें कि पूर्णिया में कोरोना महामारी से एक मरीज की मौत भी हो चुकी हैं। लोग संक्रमितों की रिपोर्ट पोजेटिव आने से अधिकतर मरीज अपने घरों में ही होम कोरेंटाईन में चले गए हैं।





कोविड 19 को लेकर सदर अस्पताल पूर्णिया प्रशासन ने सदर अस्पताल में एक कंट्रोल रूम खोलने जा रही है, जो 18 जुलाई से पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी। मामले की जानकारी देते हुए पूर्णिया सिविल सर्जन डॉ उमेश ने कहा कि इस कंट्रोल रूम का काम है की जिले में जो भी कोरोना संक्रमित मरीज होम कोरेंटाईन है। उनसे प्रत्येक दिन फोन पर सम्पर्क कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना।





कंट्रोल रूम प्रत्येक दिन होम कोरेंटाईन में रह रहे मरीजों से स्वास्थ्य सम्बंधित हाल-चाल लेगी और साथ ही साथ उनके खान-पान के बारे में भी पूरी जानकारी रखेगी। इस दरमियान अगर किसी मरीज को ज्यादा परेशानी होगी तो तुरंत ही उसकी व्यवस्था की जाएगी। बताते चलें कि जैसे-जैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे सदर अस्पताल में जांच के लिए लोगों की भी भीड़ बढ़ने लगी है।





अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अभी पिछले पांच दिनों से तकरीबन 600 लोगों का नम्बर लगा हुआ है। लेकिन जांच की सुविधा 50 से अधिक नही हो पा रही है। जिससे लोगों में असंतोष दिखने लगा है। इस कड़ी धूप और बरसात के कारण लोगों को घण्टों लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ उमेश ने बताया कि बहुत जल्द ही हमलोग इसका उपाय कर लेंगे। ताक़ि कोविड 19 के मरीज या जाँच कराने आये मरीजो को किसी प्रकार की परेशानी नही झेलना पड़ेगा।





पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now