Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुज़्ज़फ़रपुर में मुख्यमंत्री CM नीतीश ने जाॅर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा का किया ऑनलाइन अनावरण

पटना (न्यूज सिटी)। प्रखर समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी कर्मभूमि मुज़फ्फरपुर स्थित सिटी...


पटना (न्यूज सिटी)। प्रखर समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी कर्मभूमि मुज़फ्फरपुर स्थित सिटी पार्क में आदमकद प्रतिमा लगाई गई। जिसका अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक कार्यक्रम शामिल होकर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए। इस मौके पर स्थानीय सांसद अजय निषाद, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।






https://www.youtube.com/watch?v=ZCDNy2Chnjw




मौके पर मौजूद रहे सांसद अजय निषाद ने कहा कि जॉर्ज साहब ने राजनीति में जो लकीरें खींची है उसे छोटा नहीं किया जा सकता वह महान समाजवादी नेता थे और सभी दलों के लोग उनको पसंद करते थे। वहीं विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडिस के नाम पर राजकीय समारोह का आयोजन किया है। पूरा मुजफ्फरपुर मुख्यमंत्री का ऋणी है।









समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के आदम कद प्रतिमा के अनावरण को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत होना शुरू हो गया है इसको लेकर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जॉर्ज जिंदा, थे तो नीतीश जी ने सम्मान नहीं दिया। जीवन के अंतिम दौर में लोकसभा की टिकट नहीं दिया और आज दिखावे के लिए जार्ज फर्नांडीस के प्रतिमा लगा रहे हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now