Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


इंजीनियर महिला ने किया खुदखुशी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित मोहल्ले में एक इंजीनियर महिला ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली ह...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित मोहल्ले में एक इंजीनियर महिला ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। वहीं घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों ने स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।






https://www.youtube.com/watch?v=ZCDNy2Chnjw




मिली जानकारी के अनुसार नीतू सिन्हा की शादी 10 वर्ष पूर्व एयरपोर्ट कर्मचारी मनोहर कुमार के साथ हुई थी उनके 2 बच्चे भी है। हाल ही में मनोहर कुमार एयरफोर्स से रिटायर होकर अपने घर लौट आए थे और वे अपने परिवार और बच्चों के साथ छोटी पहाड़ी स्थित अपने घर मे रह रहे थे। बीते देर रात नीतू सिन्हा ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली।









मामले में मृतिका के पति मनोहर कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी नीतू सिन्हा एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। साथ ही मनोहर ने बताया कि हम लोगों के परिवार में सब कुछ स्थिति सामान्य था, ना जाने क्यों मेरी पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है।





मौके पर जांच के लिए पहुंचे अगम कुआं थाना का दरोगा के के सिंह ने बताया कि अनुमान लगाया जाता है कि नीतू सिन्हा डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले में उद्भेदन कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now