Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


खुदकुशी या फिर हत्या अब तक स्पष्ट नहीं , परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) । आलमगंज थाना क्षेत्र के बीएनआर रोड स्थित एक घर से एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। प...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) । आलमगंज थाना क्षेत्र के बीएनआर रोड स्थित एक घर से एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=GZZqhReGYAs&t=24s




मृतक के गले और उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, ऐसे में युवक ने खुदकुशी की या फिर अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर खुदकुशी का स्वरूप दे दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की पहचान दिलीप यादव के रूप में की गई है, जो टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था।






https://www.youtube.com/watch?v=RtEzeJEE6qo








मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि घटना के वक्त उनका पति घर में अकेला था, और परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था।









वही पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now