गया (न्यूज सिटी)। गुप्त सूचना के आधार पर गया पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त अभियान चला कर बाराचट्टी थानांतर्गत गोही खाजुराई जंगल से छिपा कर रख...
गया (न्यूज सिटी)। गुप्त सूचना के आधार पर गया पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त अभियान चला कर बाराचट्टी थानांतर्गत गोही खाजुराई जंगल से छिपा कर रखे 01 देशी राइफल, 01 थरनेट एवं 03 कारतूस बरामद किया गया है।

गया पुलिस ने बताया कि टीम द्वारा संलिप्त अपराधियों के विषय में छानबीन जारी है। इस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या 321/20 दिनांक 01/06/2020 दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



