Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना मरीजों के मौत पर एनएमसीएच में परिजनों ने किया हंगामा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मौत बाद अस्पताल के वार्ड में घंटों तक दोनों मृतकों के शवों क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मौत बाद अस्पताल के वार्ड में घंटों तक दोनों मृतकों के शवों के पड़े रहे। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों, आक्रोशित कोरोना पीड़ित मरीजों और मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा व नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर जब मीडिया कर्मी अस्पताल में पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन हरकत में आई और आनन-फानन में मृतकों के शवों को अस्पताल से बाहर निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया।









मौके पर हंगामा कर रहे कोरोना संक्रमण से मौत हुई मरीज नागेश्वर प्रसाद सिंह के परिजन सुनील कुमार सिंह ने बताया की हम लोगों के द्वारा अस्पताल प्रशासन को बेड पर पड़े दोनों शव पड़े होने की सूचना ढ़ी गई। इसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा घंटों तक कोई करवाई नहीं की गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना था कि वार्ड में काफी गंदगी व्याप्त है। इसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर मरीज के इलाज में कोताही बरती जा रही है। वही मामले में एनएमसीएच के अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने सवालों के जवाब देने से बचते दिखे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now